शिक्षा

अब सभी शासकीय-अशासकीय स्कूल सुबह 10 बजे से लगेंगे

शीतलहर के मद्देनजर मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

देवास। प्रदेश में शीत लहर एवं प्रतिकूल मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन के संबंध में मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

उप सचिव प्रमोद सिंह द्वारा आदेश में उल्लेख किया गया कि ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह संचालित होते हैं, वे सुबह 10 बजे से संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भी सुबह 10 बजे से संचालित किए

जाएंगे। ऐसे शासकीय विद्यालय जो सुबह 10.30 बजे से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय सारणी अनुसार संचालित होंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा। स्कूलों का समय 20 जनवरी तक इसी प्रकार से निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button