राजनीति
विधायक जयवर्धन सिंह का भौंरासा में स्वागत

भौंरासा। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गुना जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक जयवर्धन सिंह का भोपाल से देवास जाते समय भौंरासा में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव इरफान मदनी के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया गया।

इस दौरान चाय पर स्थानीय मुद्दों एवं जनसमस्याओं को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की प्रमुख समस्या एसआईआर को लेकर विधायक जयवर्धन सिंह को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। इस अवसर पर पार्षद दीपेश कानूनगो, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, फजल उस्ताद, फैजान मदनी, सलमान पठान, राजकुमार ठाकुर, राजवीर ठाकुर, इरशाद सदाबहार, अली सदाबहार, फुरकान मदनी, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।



