क्राइम

सिरोल्या के धामंदा क्षेत्र से सिंचाई पंप चोरी

Share

सिरोल्या (अमर चौधरी)। धामंदा मार्ग स्थित नयाकुआं से गुरुवार रात अज्ञात बदमाश सिंचाई मोटर पम्प, केबल एवं अन्य बिजली उपकरण चुरा ले गए। साथ ही किसान के कुएं के पाइप को भी नुकसान पहुंचाया।

किसान अरविंद पिता बाबूलाल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में चोरियां हो रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसी प्रकार किसान भगवानसिंह दरबार के कुएं से सिंचाई मोटरपम्प एवं केबल अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। उल्लेखनीय है, कि कुछ दिन पहले भी इसी दोनों कुएं से सिंचाई पम्प चोरी हुआ था, जिसका भी अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसी क्षेत्र से अलग-अलग जगहों से 40 दिनों में करीबन 10 स्थानों से मोटरें चोरी हुई। किसानों ने क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाते हुए चोरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

इधर, बरोठा थाना टीआई सवितासिंह जाटव ने कहा कि हमने हमारे बल को मौके पर भेजा है एवं पाइंट भी चेक करवाया। हमारे बल ने स्कूलों के कैमर भीे चेक किए हैं। संदिग्धों की खोजबीन भी करवाई किंतु अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रतिदिन रात्रि में हमारी गश्त चलती है। हर पहलू पर जांच चल रही है। हम क्षेत्र में रात में और गश्त बढ़ाते हैं।

Related Articles

Back to top button