
भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान अष्टमी महापर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के खेड़ापति मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थी।

इसके साथ ही बड़े हनुमान चौक में स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर पुष्पमालाओं से विशेष सज्जा की गई।

विशेष श्रृंगार, भव्य आरती सहित सुंदरकांड कर विशेष प्रसादी वितरण किया गया। गड़ी मंदिर पर स्थित बाबा श्री खेड़ापति का विशेष श्रृंगार कर प्रसाद वितरण किया गया।

छोटे हनुमान चौक में श्री पंचमुखी हनुमानजी का भी विशेष शृंगार कर भव्य आरती की गई। इसी तरह भौंरासा फाटा स्थित मंदिर में बाबा श्री बालाजी महाराज, पंडक पाल रोड पर स्थित श्री खेड़ापति सरकार एवं श्री सूर्यमुखी इच्छापूर्ण भलाई धाम में बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया।





