प्रशासनिक
जिले में 2 हजार युवाओं का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना में होगा चयन
देवास। जिले में लगभग 2 हजार युवाओं का चयन नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना में किया जाना है। देवास जिले के आवेदक गुगल लिंक https://forms.gle/xi6vPFBK18Whyik29 पर अपना आवेदन करें, जिससे कि साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सके। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के युवा विस्तृत जानकारी के लिए 07272-252296 पर सम्पर्क कर सकते है। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना अन्तर्गत अप्रेंटिस पद पर कार्य करने के लिए इच्छुक ऐसे आवेदक जो 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई, डिप्लोमा तथा स्नातक हो। ऐसे आवेदक जो 14 वर्ष पूर्ण कर चुके हो, हल्का कार्य के लिए एवं ऐसे आवेदक जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई हो सभी कार्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। फार्म सबमिट करने वाले आवेदक को ही अप्रेंटिसशिप ड्राइव में शामिल किया जाएगा।




