Dewas news शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में प्रवेश उत्सव मनाया

नव प्रवेशी विद्यार्थियों का हार पहनाकर किया अभिनंदन
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में नए सत्र 2026-27 का प्रवेश उत्सव मनाया गया।
प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया, कि कक्षा पहली में पांच छात्रों को प्रवेश दिया गया व उनका पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी बच्चों को पुस्तक एवं स्टेशनरी वितरित की गई। पिछले सत्र में जो विद्यार्थी कक्षा पहली से आठवीं तक श्रेष्ठ अंकों से उत्तीर्ण हुए, उनको एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नाजमा खान, शकुंतला मालवीय, प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल, राजेश चौहान एवं शिक्षक-पालक समिति के सदस्य उपस्थित थे। सभी बच्चों को विशेष भोजन के साथ आइसक्रीम वितरित की गई।
शिक्षक-पालक समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि नए सत्र के लिए प्री नर्सरी कक्षा प्रारंभ की जाएगी। कक्षा 1 ली और 2री के बच्चों के लिए बेगलैस रहेगा स्कूल। पूरी व्यवस्था विद्यालय परिसर में ही की जाएगी। बच्चों को केवल समय पर बिना बेग के स्कूल आना होगा।




