राजनीति

शहर कांग्रेस ने लोगों के बीच मनाया मकर संक्रांति का पर्व, तिल-गुड़, पतंग का किया वितरण

Share

देवास। सुख-समृद्धि, दान-पुण्य का मकर संक्रांति पर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में स्थानीय जवाहर चौक पर गुरुवार को कांग्रेस ने लोगों के बीच मनाया। इस अवसर पर पतंग का वितरण किया गया। वहीं तिल-गुड़ बांटा गया।

इस अवसर पर शहर के लोगों को मकर संक्रांति के पर्व की बधाई देते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि हंसी, खुशी और उल्लास के इस पर्व के अवसर पर मैं आप सबको कांग्रेस पार्टी की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आप स्वस्थ रहे, कुशल रहे। शहर की एकता और भाईचारे की जो मिसाल कायम है उस पर हम सब प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता गुरचरणसिंह सलूजा, भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, रोशन रायकवार, नरेंद्र यादव, नजर शेख, सुजीत सांगते, वंदना पांडे, अनिल गोस्वामी, नीरज नागर, रूपेश कल्याणे, ईशान राणा, दिलीप सिंह, कल्याण सिंह पवार, निलेश वर्मा, चन्द्रपाल सिंह सोलंकी, शाजी हाशमी, रविन्द्र सोनी, सुभाष वर्मा, अविनाश जेठवा, डैनी खान, पीसी हरोडे, प्रहलाद मिस्त्री, कल्लू भाई राष्ट्रीय, प्रिंस कटेसरिया, दीपेश हरोडे, ईश्वर हरोडे, रितेश सांगते, मुरलीधर गुप्ता, महेंद्र ठाकुर, रईस कामदार, विजय जलोदिया, मनीष परमार, ओम प्रकाश मंडलोई, विजय चौहान उपस्थित थे।

Back to top button