धर्म-अध्यात्म

मकर संक्रांति एवं एकादशी पर बाबा के दरबार में भक्तों का उमड़ा सैलाब

Share

 

 

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नेवरी फाटा पर स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर पर एकादशी पर हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। सुबह 5 बजे से ही भक्तों का आवागमन होता रहता है।

प्रत्येक एकादशी पर बड़ी संख्या में भक्त पैदल चल कर निशान लेकर आते हैं। अनेक श्रद्धालुओं के वर्षों से रुके हुए कार्य बाबा के आशीर्वाद से पूर्ण होते देखे गए हैं। रात्रि को बाबा की ज्योत प्रज्वलित की जाती है। दिनभर तिल के लड्डू के प्रसाद का वितरण किया गया। महाआरती के पश्चात भजन संध्या का आयोजन हुआ।

इस बार भोपाल से भजन गायक विपीन चौबे, संजय कुमार इंदौर एवं नेवरी फाटा धाम से वर्षा गुप्ता ने भजनों से रिझाया। बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा के भजन सुने। कीर्तन का लाइव प्रसारण मंदिर के निजी चैनल नेवरी फाटा धाम ऑफिशल पर किया गया।

Back to top button