शिक्षा

प्रवेश उत्सव: श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 में उत्साह के साथ पहुंचे नव प्रवेशित छात्र

Share

 

देवास। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1 अप्रैल को प्रदेशभर में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इसी के अंतर्गत श्री नारायण विद्या मंदिर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक देवास में भी नव प्रवेशित छात्र उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे।

इन छात्रों का विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्राचार्य केके मिश्रा के नेतृत्व में तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर उत्साहवर्धन किया। छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्था शिक्षक मिर्जा मुशाहिद बैग ने बताया कि इस अवसर पर प्राचार्य मिश्रा ने छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सभी छात्र पूरे सत्र विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर अध्ययन करें और श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम से अपना एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन करें।

शिक्षिका अनीता पंड्या ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी आने वाले कल का भविष्य हैं। आप लक्ष्य निर्धारण करके पढ़ाई करें। यह विद्यालय आपको संस्कार युक्त शिक्षा देकर अच्छे परिणाम की ओर ले जाएगा, जिससे आप एक अच्छे इंसान बन सकें। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित छात्र उपस्थित रहे।

 

Back to top button