राजनीति

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशस्ति पत्र वितरण

Share

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार एवं जन अभियान परिषद द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में विकासखंड सोनकच्छ अंतर्गत भौरासा सेक्टर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड समन्वयक मानसिंह मालवीय के मार्गदर्शन में अभियान के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शक्ति की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भौरासा बाबा भंवरनाथ मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल चावड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी एवं उपाध्यक्ष जयसिंह राणा उपस्थित रहे।

जल संरक्षण पर सेक्टर में संचालित गतिविधियों की जानकारी दुर्गा धाकड़ द्वारा दी गई। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह जनभागीदारी आधारित अभियान है, जिसका उद्देश्य नदियों, तालाबों की साफ-सफाई, जल संरक्षण, अमृत सरोवर निर्माण तथा जल के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान समाज में समान सहभागिता के साथ जल संसाधनों के संरक्षण का संदेश देता है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए परामर्शदाता अक्षय जोशी ने बताया कि इस अभियान के तहत परिषद द्वारा प्रभात फेरी, कलश यात्रा, भूमि पूजन, वृक्ष पूजन, जल स्रोत पूजन, मानस पाठ, जल मंदिर (प्याऊ), भजन संध्या, दीपमाला, देवी गीत संकीर्तन एवं आरती सहित विभिन्न गतिविधियाँ जनसहभागिता से आयोजित की जा रही हैं।
नवांकुर संस्था “मां कल्याणी सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति” की अध्यक्ष दुर्गा धाकड़ ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 19 मार्च से हुआ है, जो 30 जून तक निरंतर संचालित किया जाएगा।
जन अभियान परिषद द्वारा “जल स्रोत सेवा समागम” के तहत प्रतिवर्ष जनसहयोग से नदियों, घाटों, तालाबों, झीलों एवं बावड़ियों की सफाई एवं संरक्षण का कार्य किया जाता है। कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तीनों चरणों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
अंत में अतिथियों द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नरेंद्र माली, कमल यादव, विशाल गुर्जर, भगवान सिंह चावड़ा, जगदीपेंद्र सिंह गौड़, कन्हैयालाल यादव, कैलाश यादव, अभिषेक राठौर, लोकेश सोलंकी, यश जोशी, भीमसिंह, रचना राठौर, चंद्रशेखर शर्मा सहित प्रस्फुटन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button