राजनीति

Dewas news शहर कांग्रेस ने किया भगवान महावीर जयंती के चल समारोह का स्वागत

Share

 

देवास। मंगलवार को शहर में निकले भगवान महावीर जयंती के चल समारोह का स्वागत शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में जवाहर चौक पर किया गया।

सबसे पहले भगवान महावीर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई। इसके पश्चात जुलूस में चल रहे जैन समाज के वरिष्ठजनों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं समाज के गणमान्य जनों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता भगवानसिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, सुजीत सांगते, नीरज नागर, अंकित जैन, दिग्विजयसिंह झाला, शाहजी हाशमी, रूपेश कल्याणे, दिलीपसिंह सोलंकी, ईश्वर हरोड़े, नीलेश वर्मा, हारिश गजधर, मोनू चौहान, मोनू शर्मा, रईस कामदार, जस्सू भाई, प्रथम पवार, गुल्लू मंगानी, कमलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Back to top button