शिक्षा

लिटिल कान्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण-राधाजी के भजनों पर बच्चों ने किया नृत्य, मटकीफोड़ का भी आयोजन हुआ

Share

Janmashtami

– बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया

सिरोल्या। लिटिल कान्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। स्कूल में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रीन-डे भी मनाया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण-राधाजी की वैशभूषा में बनकर भजनों पर मनमोहक नृत्य किया।

Janmashtami

शिक्षिकाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर बच्चों से संवाद किया। श्री कृष्ण के महान कार्यों की व्याख्या भी की गई। इसके बाद बच्चों द्वारा माखन-मटकी सजाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। मटकी फोड़ का आयोजन हुआ। समस्त छात्र-छात्राओं को माखन मिश्री वितरित की गई।

Janmashtami

अंत में स्कूल की समस्त छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। साथ ही स्कूल की सभी छात्राओं ने पेड़ों को भी राखी बांधकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की छात्राओं ने किया। आभार संचालक गौरव मेहता ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button