राजनीति
सुंद्रैल में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

सुंद्रैल-बिजवाड़। सुंद्रैल के बजरंग मंदिर परिसर में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का 42वां स्थापना दिवस बैकलिया सरकार मंडल कटाफोड़ लोहरदा के मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल के मार्गदर्शन में मनाया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता मोतीलाल छानवाल, शिवप्रसाद राठौड़, गायत्री पंचोली, छगनलाल मुकाती ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला भाजपा सदस्य राजेंद्र पंचोली, मंडल मंत्री संतोष मुकाती, छोटेलाल मरमट, प्रेम जोनवाल, रामधन राठौर, जगदीश धनावत, चंपालाल जारवाल आदि ने अपने विचार रखें। संचालन बूथ अध्यक्ष दिनेश पंचोली ने किया।आभार शिवप्रसाद राठौर ने माना।




