Uncategorized

अग्निवीर सेना भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक आवेदन करें

Share

 

देवास। सेना में अग्निवीर (पुरुष) जीडी/र्क्‍लक/एसकेटी/टैनिक्ल/ट्रेडस्मैन 8वीं व 10वीं, महिला सेना पुलिस, स्थाई पद नर्सिंग असिस्टंट/नर्सिंग असिस्टंट वैट और सिपाही फार्मा के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि अधिसूचना www.joinindiarmy.nic.in पर उपलब्ध है। इस बार सेना भर्ती के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की वृद्धि की गई है, इसमें 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा अग्निवीर के लिए और स्थाई पद के लिए 1 जुलाई 2004 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय महू में टेलिफोन नंबर 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं।

Amaltas hospital

Back to top button