देवास

मप्र नागर ब्राह्मण समाज का फाग उत्सव

Share

देवास। मप्र नागर ब्राह्मण समाज, शाखा देवास द्वारा स्थानीय हाटकेश्वर देवालय स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, महिला मंडल, युवा वर्ग एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष राजेंद्र नागर, संरक्षक महेंद्र नागर, सुनील मेहता,विधि सलाहकार सुधीर नागर आदि ने भगवान राधा-कृष्ण, भगवान हाटकेश्वर एवं मां पूर्णागिरि के पूजन के साथ की। इसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। राधा-कृष्ण स्वरूप में बालिकाओं की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

मां वीणापाणी की वंदना शर्मिला शुक्ल द्वारा प्रस्तुत की गई, राधा-कृष्ण स्वरूप में नव्या एवं नित्या की मनोहर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन के अंतर्गत संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में मधुसूदन नागर, जितेंद्र शुक्ल, शोभा नागर, प्रीति त्रिवेदी, अभिषेक नागर, आरती जोशी, सौम्या नागर, जियांश एवं कान्हा सहित अन्य शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों को आगामी हाटकेश्वर प्रकटोत्सव में सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का संयोजन सांस्कृतिक समिति के संदीप भारती एवं उनकी टीम ने किया। इस अवसर पर संदीप भारती का जन्मदिवस भी मनाया गया।

समारोह में आयुष दवे व राधिका दवे (सूरत) सहित नीलकमल त्रिवेदी, दिनेश चंद्र नागर, विकास नागर, राघवेंद्र मेहता, नरेन्द्र नागर, नितिन नागर तथा महिला मंडल की किरण नागर, मनीषा पौराणिक, अनिता नागर, मृदुला मेहता, सोनिया भारती, ज्योति नागर, सरिता नागर, कविता नागर, नीता नागर, दिव्या नागर, सरिता शर्मा, सीमा नागर, मेघा मेहता, मोनिका मेहता, इंदिरा नागर, इशिका नागर व साक्षी मेहता उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ल ने किया।

Amaltas hospital

Back to top button