गेहूं उपार्जन के लिए जिले के किसान 7 मार्च तक कराए नि:शुल्क पंजीयन

देवास। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कार्य 7 मार्च तक किया जा रहा है।
जिले में समिति स्तरीय 86 पंजीयन केन्द्र (देवास-10, सोनकच्छ-11, टोंकखुर्द-6, बागली-6, उदयनगर-4, हाटपिपल्या-6, कन्नौद-12, सतवास-12, खातेगांव-19) स्थापित किए गए हैं। जिन पर किसान पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इन केन्द्रों पर निःशुल्क किसान पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त किसान जनपद पंचायत कार्यालयों/तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर भी किसान निःशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं।

पंजीयन नीति अनुसार एम.पी.ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, निजी व्यक्तियों द्वारा साइबर कैफे पर किसान सशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन हेतु निर्धारित शुल्क 50 रुपए से अधिक नहीं होगा।




