राजनीति
पूर्व कैबिनेट मंत्री सचिन यादव का स्वागत किया

भौंरासा। भोपाल से इंदौर जाते समय टोल टैक्स पर स्थित गौरव रेस्टोरेंट पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथुन यादव के नेतृत्व में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सचिन यादव का कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं ने साफा बांधकर पुष्पमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यादव, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विशाल गुर्जर, कांतिलाल यादव, रमेशचंद गुर्जर, दिनेश यादव, दिलीप यादव, दिनेश चौहान, मनोहर यादव, कालू गुर्जर, सोनू यादव, सुनील उप सरपंच, जितेंद्र यादव, रामेश्वर यादव, प्रकाश कुशवाह, अर्जुन यादव, केदार यादव, तेजसिंह यादव, पवन यादव, लकी यादव, विजेंद्र यादव, कान्हा कुशवाह आदि मौजूद रहे।





