राजनीति
अजा मोर्चा के अहिरवार, दायमा बने प्रदेश पदाधिकारी

देवास। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं।
इसमें संजय दायमा को प्रदेश मंत्री एवं कमल अहिरवार को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार, आशीष शर्मा, मनोज चौधरी, राजेश सोनकर, मुरली भंवरा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रतीक सोलंकी ने दी।




