धर्म-अध्यात्म

होलिका दहन के बाद गांव में ढोल-धमाकों के साथ निकली गेर, शोकाकुल परिवारों में पहुंची

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। सोमवार शाम को विधि;विधान से होलिका पूजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ होलिका पूजन किया। दुग्ध, जल अर्पित कर श्रीफल चढ़ाया। सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंगलवार को ग्राम के वसूली पटेल सोहनलाल पटेल ने विधि विधान से गायत्रीनगर में होलिका दहन किया गया। पं. महेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। सेवा बस्ती के हनुमान मंदिर के पास भी होलिका दहन हुआ। होलिका दहन के बाद गांव में धूमधाम से गेर निकली। सर्वप्रथम भगवान खेड़ापति सरकार को चौलावरण किया गया। पटेल ने गांव में एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारा के साथ खुशहाली बनी रहे सुख-समृद्धि की कामना की। उसके बाद गायत्रीनगर के गायत्री मंदिर से ढोल-धमाकों के साथ गांव के वसूली पटेल सोहनलाल पटेल के आतिथ्य में सुबह 7:30 बजे गेर शुरू हुई। जो शोकाकुल परिवारों में पहुंची एवं परिजनों को रंग गुलाल किया। पूरे गांव में भ्रमण किया।

आपसी भाईचारे के साथ मुस्लिम समुदाय के शाकिर शाह के यहां भी रंग-गुलाल कर परिजनों को होली पर्व की बधाई दी। अंत में गेर अम्बे माता चौक पर पहुंची, जहां होली को ठंडी कर गेर का समापन हुआ। पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी वितरित की गई। पटेल ने गेर में शामिल ग्रामीणों को स्वल्पाहार करवाया। गेर में जनप्रतिनिधि एवं गांव के वरिष्ठजन शामिल हुए। शाम को ग्राम के वसूली पटेल परिवार द्वारा गल महादेव मंदिर पर गल देवता की पूजा-अर्चना की गई। सदियों पुरानी परंपरा के तहत महिलाओं ने धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर चूल पूजन किया।

Amaltas hospital

इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूरा पटेल परिवार मौजूद था। जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी भी शामिल हुए। आसपास के गांव कैलोद, भीलाखेडा, हापाखेडा, नापाखेड़ी, सुतारखेडा, खतेडिया, बांगरदा आदि गांवों में भी पर्व का उत्साह रहा एवं गेर निकली।

Back to top button