खेत-खलियान

भारतीय किसान संघ के आनंद सिंह ठाकुर को अखिल भारतीय जैविक टोली का दायित्व

Share

 

मालवा प्रांत में जैविक खेती को मिलेगा नया विस्तार

देवास। मालवा प्रांत के किसानों के लिए गर्व का विषय है कि भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत जैविक प्रमुख आनंदसिंह ठाकुर को अखिल भारतीय स्तर पर जैविक टोली का दायित्व सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने से न केवल देवास बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है।

आनंदसिंह ठाकुर लंबे समय से जैविक खेती के प्रचार-प्रसार और किसानों को प्राकृतिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए सक्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व में मालवा प्रांत में कई जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण शिविर और खेत स्तर पर प्रयोग सफलतापूर्वक संचालित किए गए। अब अखिल भारतीय जैविक टोली में दायित्व मिलने से उनके अनुभव का लाभ किसानों को मिलेगा।
गो कृषि वाणिज्यम (जैविक खेती) आयाम के अंतर्गत अब सम्पूर्ण देश के साथ-साथ मालवा क्षेत्र में भी जैविक खेती के कार्यों को और गति दी जाएगी। जैविक उत्पादन, गो आधारित खेती, रासायनिक मुक्त कृषि और किसानों की आय वृद्धि जैसे विषयों पर विशेष फोकस रहेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

तहसील अध्यक्ष बृजेश नागर सहित क्षेत्र के अनेक किसानों और पदाधिकारियों ने आनंद सिंह ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। किसानों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में जैविक खेती को नई दिशा और विस्तार मिलेगा, जिससे मालवा प्रांत देशभर में एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित हो सकेगा। इसके साथ ही राजेंद्र पालीवाल को अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।

Amaltas hospital

Back to top button