राजनीति
छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव पर शिवसेना पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण

देवास। शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर शिवसेना युवासेना (शिंदे गुट) के पदाधिकारियों ने शिवाजी महाराज की मूर्ति पर पूजन और माल्यार्पण किया।
युवा शिवसेना नगर अध्यक्ष शिवम चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवसेना युवासेना प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा की विशेष उपस्थित में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूजन किया। साथ में मराठा समाजजन भी उपस्थित थे। माल्यार्पण के दौरान शिवसेना शहर अध्यक्ष श्रावणसिंह बैस, मराठा समाज युवा अध्यक्ष रमन देशमुख, युवासेना जिला प्रभारी विजय जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष अमित त्रिवेदी, आशु पाठारे उपस्थित थे।




