नगर निगम

सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी व कचरा जलाना पड़ा भारी, निगम की ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई

Share

देवास। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग का अमला सख्त एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, कचरा जलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है।

निगम दल ने आवास नगर स्थित माउंट पब्लिक स्कूल परिसर के बाहर कचरा जलाते और गंदगी फैलाते पाए जाने पर संस्था के विरुद्ध 5 हजार रुपये का चालान काटा। साथ ही ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में बिना अनुमति विज्ञापन बोर्ड लगाकर प्रचार-प्रसार करने पर 2 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। इसके अलावा उज्जैन रोड पर नगर निगम की अनुमति के बिना स्वेटर बाजार संचालित करने पर राजस्व और स्वास्थ्य अमले ने संयुक्त रूप से 10 हजार रुपये का चालान किया।

कार्रवाई के दौरान निगम के प्रभारी राजस्व अधिकारी राम ठाकुर, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिंह ठाकुर, भूषण पवार सहित निगम की टीम मौजूद रही। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता नियमों का पालन करें, अन्यथा कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button