23 जनवरी को इन क्षेत्रों में प्रभावित होगी जल आपूर्ति

क्षिप्रा जलप्रदाय प्लांट पर 15 एमएलडी फ्लोकुलेटर की सफाई का कार्य होगा
देवास। नगर निगम जलप्रदाय विभाग द्वारा क्षिप्रा जलप्रदाय योजना के तहत आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने के चलते शुक्रवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में नलजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
नगर निगम जलप्रदाय विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 23 जनवरी को क्षिप्रा जलप्रदाय प्लांट पर 15 एमएलडी फ्लोकुलेटर की सफाई का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी एवं आवश्यक कार्य के चलते प्लांट का शटडाउन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। शटडाउन अवधि के दौरान प्लांट से जल उत्पादन बंद रहेगा, जिससे शहर की कुछ पानी की टंकियों से जल वितरण प्रभावित होगा।
विभाग के अनुसार सनसिटी पार्ट-2 टंकी, सनसिटी पार्ट-1 टंकी, आनंद ऋषि नगर टंकी तथा नागदा टंकी से जुड़े क्षेत्रों में जल आपूर्ति निर्धारित समय पर नहीं हो पाएगी। फ्लोकुलेटर की सफाई का कार्य पूर्ण होने के बाद प्लांट को पुनः प्रारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित टंकियों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और टंकियां भरने के बाद जल वितरण शुरू किया जाएगा।




