प्रशासनिक

क्षेत्र के 12 बूथों पर 1200 से अधिक बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की दवाई

Share

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। रविवार आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 पर पल्स पोलियो अभियान के तहत सरपंच हुकुम सिंह बछानिया ने 0 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो अभियान तहत दवाई पिलाई।

क्षेत्र के बेहरी, रामपुरा, मालीपुरा, लखवाड़ा, चारबर्डी, गवडी, शिवन्या, आर्या सहित ग्रामीण अंचल में दर्जनभर स्थानों पर बूथ लगाए लगाए गए। बूथ के माध्यम से 1200 से अधिक छोटे बच्चों को दवाई पिलाई गई।

बेहरी में 15 दिन की नवजात कन्या सुरभि को भी दवाई पिलाई गई। इस अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता गोस्वामी, शर्मिला तंवर, आराधना माली सहित आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button