स्वास्थ्य

दिव्यांगजन आयुक्त समिति में मनोनयन पर मयंकराज सिंह भदौरिया का किया सम्मान

Share

इंदौर। मध्य प्रदेश दिव्यांगजन आयुक्त समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर अमलतास एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मयंकराज सिंह भदौरिया का राजपूत समाज चेतना मंडल द्वारा सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने साफा बांधकर, शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीकात्मक तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। संबंधित खबर: मयंकराज सिंह भदौरिया को चेंजमेकर्स ऑफ मध्यप्रदेश 2.0 सम्मान

राजपूत समाज चेतना मंडल के राष्ट्रीय संयोजक रतनसिंह राजपूत के नेतृत्व में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मयंकराज सिंह भदौरिया को साफा बांधकर, शाल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। समाज की परंपरा अनुसार इस अवसर पर भदौरिया को सम्मान स्वरूप प्रतीकात्मक तलवार भी भेंट की गई।

उनके मनोनयन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह नियुक्ति न केवल राजपूत समाज बल्कि संपूर्ण दिव्यांगजन समुदाय के लिए गौरव का विषय है। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री भदौरिया अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु प्रभावी कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें अमलतास विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने रचा इतिहास

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेशसिंह तोमर, शहर अध्यक्ष एडवोकेट गजराजसिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण दुलेसिंह राठौड़, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मोनिका बैस, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपालसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष चंदरसिंह तोमर, प्रचार प्रमुख भारतसिंह चौहान, संगठन महामंत्री मनोज ठाकुर, सहसचिव अर्जुनसिंह एवं राहुलसिंह परिहार सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्री भदौरिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। 

Back to top button