खेत-खलियान

दूरदर्शन पर देवास के युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह देंगे खेती से संबंधित जानकारी

Share

 

देवास। जिले के प्रगतिशील युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत अब किसानों की समस्याओं और खेती-किसानी से जुड़े सवालों का समाधान दूरदर्शन के मंच से करेंगे।

मध्यप्रदेश दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले विशेष कृषि कार्यक्रम में श्री राजपूत विशेषज्ञों के साथ चर्चा में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग 20 मई को भोपाल दूरदर्शन केंद्र पर की जाएगी। इस दौरान आलू, प्याज, लहसुन, गेहूं एवं चना की उन्नत खेती, उत्पादन बढ़ाने के उपाय, लागत कम करने की तकनीक और बेहतर प्रबंधन पर उपयोगी जानकारी देंगे।

कृषि रथ धर्मेंद्र राजपूत ने दी आधुनिक व पर्यावरण अनुकूल खेती की जानकारी

देवास जिले के छोटी चुरलाय गांव के युवा कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत आधुनिक खेती और नवाचार के लिए पहले भी सम्मानित हो चुके हैं। किसानों के बीच उनकी पहचान उन्नत खेती के सफल प्रयोगों और व्यावहारिक मार्गदर्शन के लिए है।

Back to top button