खेत-खलियान

​​कृषक कल्याण वर्ष 2026: खरीफ फसलों की वैज्ञानिक जानकारी देने विकासखंड में कृषि रथ रवाना

Share

– उन्नत कृषि तकनीकों और शासकीय योजनाओं का ग्राम चौपालों के माध्यम से होगा प्रचार-प्रसार ​

देवास। मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय
परिसर में कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं कृषि उप संचालक गोपेश पाठक के मार्गदर्शन में कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ​

देश की सबसे अनोखी हर्बल मंडी! यहां पत्ती, फूल, छिलके, जड़ और कांटे तक बिकते हैं लाखों में

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत की कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष कालूसिंह दरबार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजोदा रविन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर कृषि रथ को हरी झंडी दिखाई गई। ​

इस अवसर पर मप्र शासन से सम्मानित कृषक व मप्र जन अभियान परिषद समिति के सेक्टर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, विष्णु पांचाल, कैलाश पटेल सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह ​सघन अभियान 25 मई तक चलेगा विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में यह कृषि रथ विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण करेगा।

इस दौरान कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी व वैज्ञानिक सीधे किसानों के बीच पहुंचकर सीधा संवाद स्थापित करेंगे। भ्रमण के दौरान गांवों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा।

कृषि विभाग ने नकली कीटनाशक दवाइयों की अवैध पैकिंग करने वालों पर कार्रवाई की

मध्य प्रदेश शासन से सम्मानित किसान एवं जन अभियान परिषद समिति के सेक्टर अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने  संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में खेती को लाभकारी बनाने के लिए किसानों को पारंपरिक पद्धतियों के साथ आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

नरवाई जलाने की जगह खेतों में करें गहरी जुताई, बढ़ेगी पैदावार और मिट्टी की ताकत- राजपूत

Back to top button