नव नियुक्त किसान कांग्रेस कार्यकारिणी का किया स्वागत

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान से प्राप्त अनुमोदन एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा व वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने देवास जिला किसान कांग्रेस कमेटी में नियुक्तियां की।
नव नियुक्त कार्यकारिणी में कालू गुर्जर जिला महामंत्री, उमेश धाकड़ जिला महामंत्री, लीलाधर चौधरी जिला सचिव, अर्जुन गुर्जर जिला सचिव, गुरुचरण गुर्जर जिला सचिव बनाए गए।
इनकी नियुक्ति पर टोल टैक्स स्थित महाकाल रेस्टोरेंट पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथुन यादव, जिला महामंत्री दिलीप यादव, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जीवनसिंह ठाकुर, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़, रमेशचंद्र गुर्जर, पार्षद अबरार गांधी, अफ़जल मंसूरी, संदीप चावड़ा, मंडलम अध्यक्ष अर्जुन गुर्जर, मनोहर यादव, कैलाश यादव, रणवीरसिंह गौड़, अर्जुन यादव, राजेंद्र पटेल, लकी यादव, नितिन यादव, राजेंद्र यादव, शुभम गुर्जर ने नवनियुक्त किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर व कांग्रेस का दुपट्टा डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




