किसानों की आय बढ़ाने का फॉर्मूला! चौपाल में बताए उन्नत खेती के आसान गुर

एक फसल खराब हो जाए तो दूसरी देगी सहारा: किसानों को धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने दी सलाह
देवास। जिले में ‘कृषि वर्ष 2026’ अभियान के तहत कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं कृषि उप संचालक गोपेश पाठक के मार्गदर्शन में गांव-गांव पहुंच रहा कृषि रथ किसानों के लिए चलती-फिरती कृषि पाठशाला साबित हो रहा है। यह भी पढ़े: खरीफ फसलों की वैज्ञानिक जानकारी देने कृषि रथ रवाना
गत दिवस कृषि रथ ग्राम खोकरिया, बड़ी चुरलाई, जलोदिया, आंवला पीपल्या और कानकुंड पहुंचा, जहां चौपालों में किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
मिश्रित खेती किसानों के लिए सुरक्षा कवच-
चौपालों में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की तपस्या लोक कल्याण समिति के सेक्टर अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने किसानों को संबोधित करते हुए मिश्रित खेती अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि एक फसल प्रभावित होती है तो दूसरी फसल किसानों की आय का सहारा बन सकती है। इससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलने के साथ जोखिम भी कम होता है। ये भी देखें – अब OTP नहीं चलेगा! मूंग उपार्जन में फेस वेरिफिकेशन से होगा किसान सत्यापन
रासायनिक खाद का सीमित उपयोग करने की दी सलाह-
धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने किसानों से रासायनिक खाद का सीमित उपयोग करने और धीरे-धीरे जैविक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहती है तथा उत्पादन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पराली नहीं जलाने की अपील
उन्होंने किसानों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि खेतों में पराली जलाने से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। किसानों को वैकल्पिक उपाय अपनाने चाहिए।
कृषि वैज्ञानिकों ने बताए उन्नत खेती के गुर
इस दौरान कृषि वैज्ञानिक केएस भार्गव ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं फसल प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राहुल जायसवाल, पूजा बामनिया, उद्यान विस्तार अधिकारी प्रतिभा कुशवाहा एवं ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर रोहित यादव उपस्थित रहे।




