क्राइम

Dewas: पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, रातभर में 143 फरार वारंटी गिरफ्तार

Share

देवास। जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसपी पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने रातभर कार्रवाई करते हुए कई वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस की इस विशेष कार्रवाई में कुल 143 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 5 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे 31 आरोपी भी शामिल हैं। वहीं 10 वर्ष से फरार 8 आरोपियों को भी पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार एक साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के साथ पुराने मामलों में फरार आरोपियों की तलाश भी की गई।

पुलिस ने बताया कि अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

संबंधित खबर: देवास पुलिस की प्रभावी नाइट कॉम्बिंग गश्त में सख्त कार्रवाई

संबंधित खबर: देवास पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही रात में 24 बदमाश सलाखों के पीछे

Back to top button