शिक्षा

कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते थे। अध्यक्षता नगर निगम स्वास्थ्य निरीक्षक हरेंद्र ठाकुर ने की। विशेष अतिथि विजय चौधरी, हेमेंद्र निगम, धर्मेश विजयवर्गीय, शहनवाज खान थे। श्री सांगते ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही जीवन में सफलता मिलती है। श्री ठाकुर ने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे देश की उन्नति का आधार स्तंभ है। विद्यालय के श्रेष्ठ कार्य करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा आठवीं के सभी बच्चों को विद्यालय की ओर से उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल, राजेश चौहान, कमलसिंह तंवर, मोहिनी शिंदे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button