आपका शहर

Rajasthan: चुनावी साल में सक्रिय दिख रही हैं वसुंधरा राजे, कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से साधा निशाना

[ad_1]

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि पूरे चार साल एक-दूसरे को पछाड़ने में लगा दिये, लेकिन किसने किसको पछाड़ा.. यह मेरा विषय नहीं है। इनकी लड़ाई की वजह से राजस्थान पिछड़ गया है। राजे ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, गैंगवार और दलित प्रताड़ना पर सरकार को घेरा और कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है और बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है।

राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। वर्तमान में देखें तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। दूसरी ओर राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला होता रहा है। हर 5 साल में यहां सत्ता परिवर्तन भी देखने को मिलता है। इन सबके बीच चुनावी साल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर वह सालासर पहुंची थीं जहां उन्होंने वर्तमान सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान पर तंज कसा और कहा कि एक-दूसरे को चोट पहुंचाने में इन्होंने कमी नहीं छोड़ी। 

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि पूरे चार साल एक-दूसरे को पछाड़ने में लगा दिये, लेकिन किसने किसको पछाड़ा.. यह मेरा विषय नहीं है। इनकी लड़ाई की वजह से राजस्थान पिछड़ गया है। राजे ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, गैंगवार और दलित प्रताड़ना पर सरकार को घेरा और कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है और बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि अवैध खनन राजस्थान में दूर तक फैला हुआ है और करोड़ों रुपये खाए जा रहे हैं। अपना हमला जारी रखते हुए वसुंधरा ने कहा कि आप आंकड़े उठाकर देख लीजिए कि राजस्थान के अंदर कितना भ्रष्टाचार है, पूरे देश के अंदर अगर कोई राज्य शीर्ष पर है तो वह है राजस्थान। राजे ने कहा कि प्रदेश में लूटपाट, दुष्कर्म, दलित अत्याचार, डकैती, धार्मिक उन्माद और गैंगवार की घटनाएं आम हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के अपराधियों ने भी राजस्थान को अपना अड्डा बना लिया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जाये तो जाये कहां? किसके पास जाये, किससे न्याय मांगे, राजस्थान जल रहा है। मुख्यमंत्री चैन की नींद सो रहे हैं, उन्हें अंदाज नहीं है कि जनता का आक्रोश उनकी कुर्सी तक पहुंच गया है और कुछ ही दिनों के अंदर उनकी सरकार नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश आज अमृतकाल मना रहा है, जबकि दूसरी तरफ राजस्थान में अराजकता, अन्याय, बेरोजगारी है और जनता खून के आंसू पी रही है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे ने प्रदेश सरकार के बजट को कांग्रेस का घोषणा पत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की पूर्व सरकार के समय राजस्थान अग्रणी प्रदेश था, लेकिन आज यह भ्रष्टाचार, लूटपाट, गैंगवार सहित सब खराब चीजों में शीर्ष पर है।

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button