आपका शहर

राज्य की प्रगति के लिए प्रशासन और पत्रकार का संवाद जरूरी – कलेक्टर ऋतुराज सिंह

Share

 

– प्रेस क्लब अंचल बागली का दीपावली मिलन समारोह

उदयनगर। प्रेस क्लब बागली अंचल का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम सोनी गार्डन बागली में हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर  ऋतुराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्री सिंह, बागली अंचल प्रेस क्लब अध्यक्ष बाबू हनवाल, जिला जनसम्पर्क अधिकारी आकाश जैन सहित पत्रकारों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विनय बोथरा ने दिया। प्रवीण चौधरी ने सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रता सैनानी धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया।

मिलन समारोह में कलेक्टर श्री सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा पत्रकारिता और प्रशासन दोनों ही महत्वपूर्ण पहलू है जो देश और राज्य की उन्नति, प्रगति के लिए सकारात्मकता के साथ काम करते हैं। पत्रकार और प्रशासन का तालमेल व संवाद जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा शासन के कई कार्यक्रम पात्र लोगों और आम जन तक नहीं पहुंच पाते हैं, उस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं, कार्यक्रम को आम जनता तक पहुंचाने में सजग पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक पत्रकार शासन-प्रशासन और आमलोगों के बीच  माध्यम के रूप में महत्वपूर्ण कड़ी होता है। पत्रकार की  रचनात्मकता, नवाचार  समाज में विशेष प्रभाव छोड़ती है। कलेक्टर ने अंचल के पत्रकारों को आश्वस्त किया की कि अब हमारी मुलाकात होती रहेगी। वहीं आपकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर नाथूसिंह सेंधव, राजू शाह, ऋषि वर्मा, सुरेश प्रजापत, सुनील वर्मा, ओम सांखला, अरविंद ठाकुर, मुकेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में अन्य पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गगन शिवहरे ने किया। आभार लखन दांगी ने माना।

Related Articles

Back to top button