नगर निगम

सामग्री वितरण स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर आयुक्त ने दिए निर्देश

Share

देवास। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए सामग्री वितरण स्थल पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली पीने के पानी, साफ-सफाई एवं अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था के लिए आयुक्त रजनीश कसेरा ने निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने 16 नवम्बर को केंद्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस में मतदान सामग्री वितरण स्थलों पर व्यवस्था हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान कर्मचारियों की पृथक-पृथक ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही आयुक्त ने सामग्री वितरण स्थल केंद्रीय विद्यालय में टेंट एवं अन्य सामग्री के साथ फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के निर्देश फायर अधिकारी को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button