नगर निगम

एमपीईबी के शटडाउन से जल वितरण प्रभावित, कई वार्डों में एक दिन बाद मिलेगा पानी

Share

 

देवास। नगर निगम जलप्रदाय विभाग के अनुसार 11 मार्च को एमपीईबी द्वारा विद्युत लाइन मेंटेनेंस कार्य के लिए सुबह 11:45 से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया गया था। इसके कारण क्षिप्रा प्लांट व अलीपुर में बिजली सप्लाई बंद रहने से शहर में जल टंकियां समय पर नहीं भर सकीं। इसी वजह से कई टंकी क्षेत्रों में जल वितरण निर्धारित तिथि पर नहीं होकर एक दिन बाद किया जाएगा।

बुधवार का जल वितरण 12 मार्च गुरुवार को किया जाएगा। राजाराम नगर टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण वार्ड 12 राजाराम नगर, सीताराम नगर, वार्ड 13 मेंढकी गांव, वार्ड 14 बिराखेड़ी गांव का जल वितरण बुधवार 11 मार्च को नहीं होकर गुरुवार 12 मार्च को किया जाएगा।

बजरंग नगर टंकी क्षेत्र में होने वाला जल वितरण वार्ड 21 जय बजरंग नगर, वार्ड 24 मिश्रीलाल, करोली नगर वार्ड 25 कुबेर नगर का जल वितरण गुरुवार दिनांक 12 मार्च को नहीं होकर शुक्रवार 13 मार्च को किया जाएगा।

रानीबाग टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण वार्ड 5 महाकाल कॉलोनी, वार्ड नंबर 6 शालीमार, प्रताप नगर, वार्ड 9 गंगा निकेतन, वार्ड 13, गीताश्री, मीनाश्री, राजीव गांधी नगर, वार्ड का जल वितरण बुधवार दिनांक 11 मार्च को नहीं होकर गुरुवार 12 मार्च को किया जाएगा।

रानीबाग टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण वार्ड 9 निमाड़ नगर, शिव-शक्ति नगर, अल्कापुरी राममंदिर क्षेत्र, वार्ड 8 त्रिलोक नगर, वार्ड 10 विजय नगर, वार्ड 11 मुखर्जी नगर, गौरव नगर का जल वितरण गुरुवार 12 मार्च को नहीं होकर शुक्रवार 13 मार्च को किया जाएगा।

उत्तम नगर टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण वार्ड क्रमांक 7 अन्नपूर्णा नगर, वार्ड 6 नसीराबाद गांव का जल वितरण बुधवार दिनांक 11 मार्च को नहीं होकर गुरुवार दिनांक 13 मार्च को किया जाएगा।

उत्तम नगर टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण वार्ड 6अर्जुन नगर, वार्ड 7 एकता नगर, उत्तम नगर, विनायक नगर, राजाबाग कॉलोनी का जल वितरण गुरुवार दिनांक 12 मार्च को नहीं होकर शुक्रवार 13 मार्च को किया जाएगा।

सनसिटी पार्ट 2 टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण वार्ड 18 पटेल नगर, मोची मोहल्ले, बावड़िया, गांधी चौक, वार्ड 19 कार्तिक नगर, अक्षत नगर, वार्ड 44 चुना खदान का जल वितरण गुरुवार 12 मार्च को नहीं होकर शुक्रवार 13 मार्च को किया जाएगा।
सनसिटी पार्ट 2 टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण वार्ड 43 बालगढ़, वार्ड 19 मृदुल विहार, गौतम नगर, रामचंद्र नगर, वार्ड 18 सनसिटी पार्ट 2 का जल वितरण बुधवार दिनांक 11 मार्च को नहीं होकर गुरुवार 12 मार्च को किया जाएगा।

आनंद ऋषि टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण वार्ड 22 जवाहर नगर, गायत्री विहार, प्रेम नगर, राधा नगर, सम्यक विहार का जल वितरण गुरुवार 12 मार्च को नहीं होकर शुक्रवार दिनांक 13 मार्च को किया जाएगा।

आनंद ऋषि नगर टंकी क्षेत्र से होने वाला जल वितरण वार्ड 42 मल्हार, सिल्वर कॉलोनी, वार्ड 19 शांति गृह निर्माण, अम्बे नगर, वार्ड 22 अष्टविनायक नगर, फौजी नगर का जल वितरण बुधवार 11 मार्च को नहीं होकर गुरुवार 12 मार्च को किया जाएगा।

Back to top button