देवास

जिला न्यायालय में सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

Share

dewas news

स्वच्छता अभियान में दिनभर सफाई कर बढ़ाया स्वच्छता की ओर कदम

देवास। स्वच्छता अभियान के तहत जिला न्यायालय में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

प्रधान जिला न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में जिला न्यायालय में स्वच्छता अभियान के तहत दिनभर चले सफाई कार्यक्रम में न्यायाधीशगण एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने न्यायालय एवं विभाग में साफ-सफाई कर स्वच्छता की ओर एक कदम बढ़ाया। इसके पश्चात शाम 4 बजे जिला न्यायालय में पदस्थ सफाईकर्मियों का माला पहनाकर व शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अशोक शर्मा, विशेष न्यायाधीश डीपी मिश्र, श्री पाटीदार, श्री अग्रवाल, श्री गौड़, यशपाल सिंह, सीजेएम रविकांत सोलंकी एवं समस्त न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। स्वल्पाहार उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button