खेत-खलियान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त का वितरण पांच को

Share

pradhanmantri kisan samman nidhi

विदिशा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस माह की पांच तारीख को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त वितरण महाराष्ट्र से करेंगे। उपरोक्त संपूर्ण आयोजन पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में कुल छह हजार रुपए तीन समान किश्तों में प्रदान किए जाते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र से किया जा रहा है। 18वीं किश्त वितरण दिवस को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाना है।

इस प्रकार योजनांतर्गत पीएम किसान उत्सव दिवस मनाए जाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रमों में विधायक, सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिला, ब्लॉक स्तर पर विधिवत आमंत्रित किया जाएगा। जिला, ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए। जिले की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button