शिक्षा

जन्मदिन को सार्थक बनाया, रोटी बैंक क्लब सदस्य पहुंचे बच्चों के बीच

Share

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र की सामाजिक संस्था रोटी बैंक क्लब के सदस्यों ने शीतला सप्तमी के एक दिन बाद बुधवार को ग्रामीण अंचल शिवन्या पंचायत के ग्राम कैलाशनगर पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को स्वादिष्ट भोजन कराया। साथ ही पारंपरिक विलुप्त खेलों को खेला गया। क्लब की सदस्य शोभा गोस्वामी ने बताया कि कैलाशनगर के स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर नींबू रैस, कुर्सी रैस, खो-खो, कबड्डी खेले गए। वही बुजुर्गों के साथ भी खुशियां मनाई गई। इस बीच रोटी बैंक क्लब की सदस्य रश्मि योगी ने अपना जन्मदिवस भी बच्चों के मध्य मनाया।

क्लब की वरिष्ठ सदस्य शोभा गोस्वामी, सुनीता उदावत, छाया तिवारी गुड़िया भदौरिया, जया राठौड़, छाया तिवारी, शिक्षक वारिस अली, नेमीचंद भुसारिया, स्वावलंबी महिला पुष्पाबाई सहित कैलाशनगर की वरिष्ठ महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button