शिक्षा

विशेष आवश्यकता वाले 71 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित

Share

 

देवास। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं एल्मिको उज्जैन के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में देवास विकासखंड के चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर में चिन्हित 71 विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को 94 सहायक उपकरण वितरित किए गए।

बीआरसी कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े रहने का संदेश दिया।
बीआरसी कार्यालय परिसर में आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर एवं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं जिला परियोजना प्रोग्रामर शीतल मालवीय एवं आईईडी जिला प्रभारी रेणु गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में देवास विकासखंड के चिन्हित बच्चों ने अपने पालकों एवं शिक्षकों के साथ सहभागिता की।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्राप्त उपकरणों का नियमित उपयोग कर वे अपनी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाएं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। इस अवसर पर एल्मिको उज्जैन की टीम द्वारा बच्चों के उपकरणों की मेपिंग एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बीआरसी किशोर वर्मा ने किया, जबकि आभार मोबाइल स्रोत सलाहकार भारती चौहान ने माना। इस अवसर पर गिरधर त्रिवेदी, कीर्ति तेलंग, रईस मंसूरी, गगन तिवारी, दिनेश परमार, करणसिंह चौधरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button