शिक्षा

परीक्षा से बिल्कुल नहीं डरे सहजता से पेपर हल करें

Share

– बच्चों से हुई परीक्षा पर चर्चा

देवास। परीक्षा से बिल्कुल नहीं डरे, सहजता से पेपर हल करें। नियमित तैयारी से परीक्षा सरल लगती है। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के एचआर विभाग द्वारा परीक्षा पर चर्चा संवाद में काउंसलर ने व्यक्त किए।

प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया, कि विद्यालय में कक्षा पांचवी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए संवाद रखा गया, जिसमें रामानंद पांडे, भारत भूषण सिंह, अजय सेन ने बच्चों से परीक्षा पर चर्चा की और उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार प्रत्येक विषय का विभाजन करके समय अनुसार उनका अध्ययन करना है। मोबाइल और टीवी का संयमित प्रयोग करें। संतुलित भोजन करें, नींद भी पर्याप्त रूप लें। सभी बच्चों को रोल नंबर वितरित किए गए एवं पेन पेंसिल एवं स्केल का वितरण किया गया। इस अवसर पर शकुंतला मालवीय, प्रियंका गौड़ उपस्थित थे।

 

Back to top button