राजनीति

उल गुलान (महान हलचल विद्रोह) आंदोलन के जनक बिरसा मुंडा

Share

 

– आदिवासी कांग्रेस ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

देवास। उल गुलान (महान हलचल विद्रोह) आंदोलन के जनक बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी नेतृत्व में किया गया वह आंदोलन था जो आजादी के पूर्व चरम पर था। वे विश्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिनका उद्देश्य आदिवासी समाज को ब्रिटिश राज की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट करना था।

बिरसा मुंडाजी ने आदिवासी समाज को ब्रिटिश साम्राज्य एवं जमीदारों के शोषण के खिलाफ एकजुट करने के लिए आंदोलन चलाते हुए अपने समाज को दो भागों में विभक्त किया। एक का काम था समाज में धर्म के प्रचार के लिए काम करना और दूसरे का राजनीतिक कार्यों में भाग लेना।

उक्त विचार आदिवासी कांग्रेस द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम सहित अनेक नेताओं ने अपने संबोधन में कहे। इसी के साथ कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को जगाने का जो काम किया उसका परिणाम रहा कि आज आदिवासी समाज देश की मुख्य धारा में रहकर आगे बढ़ रहा है। सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष नीलेश वर्मा ने माना।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन, रोशन रायकवार, राजेश राठौर, जितेंद्र सिंह गौड़, अनिल गोस्वामी, कल्याण सिंह पवार, गोवर्धन देसाई, शाह हाशमी, मनोज सांगते, सुजीत सांगते, सुभाष वर्मा, मुकेश शर्मा, रविन्द्र सोनी, जयराम मालवीय, मिर्जा कदीर बेग, हाफिज घोसी, प्रहलाद मिस्त्री, मुन्ना सरकार, कल्लू भाई राष्ट्रीय, जितेंद्र पवार, दीपेश हरोड़, मोनू चौहान, रितेश सांगते सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button