देवास

भौंरासा में बिजली विभाग का सख्त एक्शन

Share

 

– 18 बकायदारों के कटे कनेक्शन, ऑफिस में हुआ हंगामा

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। विद्युत विभाग ने बकाया बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा वसूली अभियान चलाया। इस कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया और कई उपभोक्ताओं को तुरंत कनेक्शन कटने का सामना करना पड़ा।

नगर में विद्युत मंडल के अधिकारी मंसूर अली के नेतृत्व में बिजली बकायदारों के खिलाफ विशेष वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उन उपभोक्ताओं पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जिन पर 10 हजार रुपये से अधिक की बकाया राशि थी।

विभाग ने कुल 18 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए, जिन पर करीब 2 लाख 35 हजार रुपये का बकाया था। कनेक्शन कटने से नाराज कुछ उपभोक्ता कार्यालय पहुंच गए और हंगामा भी किया।

हालांकि अधिकारी मंसूर अली ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उपभोक्ता बकाया बिल जमा नहीं करेंगे, तब तक उनके बिजली कनेक्शन दोबारा नहीं जोड़े जाएंगे।

Back to top button