राज्य

प्रस्फुटन समितियों की बैठक में कार्यों की समीक्षा और योजनाओं पर हुआ मंथन

Share

 

झाबुआ। जिले के रामा विकासखंड अंतर्गत सेक्टर खरडूबड़ी में प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति कार्यों की समीक्षा के साथ सामाजिक समरसता, आदर्श ग्राम और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड रामा के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था ‘मानव कल्याण एवं सामाजिक संस्था’ द्वारा सेक्टर खरडूबड़ी में प्रस्फुटन समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद के जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान और विकासखंड समन्वयक तेजसिंह देव ने विभिन्न समितियों के कार्यों की समीक्षा की।

जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान ने नवांकुर संस्थाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए समितियों के सुचारू संचालन की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आदर्श ग्राम की अवधारणा और सामाजिक समरसता को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। साथ ही छात्र-छात्राओं के फील्ड वर्क और मेंटर्स की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की।

विकासखंड समन्वयक तेजसिंह देव ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण केंद्रों की भूमिका तथा राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार साझा किए। बैठक का संचालन मेंटर क्रांति व्यास ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन समिति अध्यक्ष कांप सिंह भूरिया ने माना।

बैठक में सेक्टर की नवांकुर संस्थाओं के प्रमुख, प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, परामर्शदाता और छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर लालसिंह नलवाया, कालिया परमार, राजेश चौहान, मुकेश, दिलीप, मुकेश गोहरी, रेश्मा भुरिया, राहुल बारिया, अर्पित भूरिया, अर्जुन भाबोर, सोशल इंटर्न सेक्टर प्रभारी दिलीप बामनिया, छात्र गौरव रावत और राजू बामनिया सहित अन्य सदस्य मौजूद

Back to top button