क्राइम

अवैध शराब पर आबकारी विभाग ने कसा शिकंजा

Share

 

लगातार कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल जब्त, 3 प्रकरण दर्ज

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं खुले विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा निरंतर, संगठित और सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों बिंजाना, अमोना, बावड़िया आदि में गश्त के दौरान महत्वपूर्ण कार्रवाई की।

मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते युवक को दबोचा-
गश्त के दौरान आबकारी टीम ने एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर 20 पाव देशी मदिरा प्लेन का अवैध परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया। वाहन एवं मदिरा सामग्री को जब्त कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई।

होटल-ढाबों पर दबिश, 16 केन बियर जब्त-
टीम ने क्षेत्र के होटल एवं ढाबों पर आकस्मिक निरीक्षण करते हुए 16 केन बियर बरामद की, जिनका विक्रय बिना लाइसेंस व अनुमति के किया जा रहा था। संबंधितों पर आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

3 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) में दर्ज

कुल तीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज करते हुए सामग्री को जब्त कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा, मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री का कुल बाजार मूल्य लगभग ₹67,800 आंका गया है।

Excise department dewas action

कार्रवाई में जुटी टीम-
इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार, आबकारी आरक्षक आशीष, अरविंद, सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल अकोदिया एवं अनिल चौहान का विशेष योगदान रहा।

आगे भी जारी रहेगा अभियान-
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब के अवैध कारोबार में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध ऐसी कड़ी और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Back to top button