देवास

बीएनपी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने निकाली देशभक्ति यात्रा

Share

 

राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में देशभक्ति की गूंज सुनाई दे रही है। इसी क्रम में देवास के बीएनपी (बैंक नोट प्रेस) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा “वंदे मातरम यात्रा” का आयोजन किया गया। यात्रा ने शहरवासियों में देशप्रेम का जोश भर दिया और हर ओर भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।

देवास। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बीएनपी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस और असिस्टेंट कमांडेंट केजी सोमवंशी के मार्गदर्शन में बीएनपी परिसर से वंदे मातरम यात्रा निकाली गई। बीएनपी के मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा ने हरी झंडी दिखाकर इस ऐतिहासिक यात्रा को रवाना किया।

यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जब भोपाल चौराहा पहुंची, तो वहां बीएनपी सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समिति के रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में मां चामुंडा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रतापसिंह मेहता और उम्मेदसिंह राठौड़ के आतिथ्य में यात्रा का स्वागत मां की चुनरी ओढ़ाकर व पुष्पमालाओं से किया गया।

इस अवसर पर सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस ने कहा, कि वंदे मातरम यात्रा का उद्देश्य देशभर में देशभक्ति का वातावरण बनाना है। यह आयोजन राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन में जागृत करता है और युवाओं को देश के प्रति समर्पण का संदेश देता है।

रामेश्वर जलोदिया ने कहा, कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशप्रेम की अलख जगती है और समाज में एकता का संदेश फैलता है।

यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिन्द के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति में डूब गया। यात्रा में बैंक नोट प्रेस परिवार, बीएनपी सेवा समिति, मां चामुंडा सेवा समिति के पदाधिकारी एवं अनेक सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

यात्रा में विशेष रूप से उपस्थित रहे-
मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा, विवेक सिंह, अनिल कुमार, उप महाप्रबंधक अभिराजसिंह ठाकुर, सुनील दुपारे, सिद्धांत श्रीवास्तव, नरेंद्र मिश्रा, उम्मेदसिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, इंस्पेक्टर पी.एस. रावत, डॉ. पीयूष आचार्य, अभिषेक अवस्थी, अवधेश तिवारी, अनिल राठौड़, राधेश्याम बोडाना सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व नागरिक शामिल हुए।

यात्रा के समापन पर सभी ने एक स्वर में “वंदे मातरम” का उद्घोष किया और मातृभूमि को नमन किया।

Back to top button