स्पोर्टस

T-20 वर्ल्ड कप 2026: निसांका के शतक से श्रीलंका सुपर 8 में, ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा

Share

नई दिल्ली। T-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में Sri Lanka ने दमदार प्रदर्शन करते हुए Australia को 8 विकेट से पराजित कर दिया। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 में पहुंचने की राह कठिन हो गई है, जबकि श्रीलंका ने अगले दौर में प्रवेश कर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत, फिर लड़खड़ाई पारी 
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 181 रन बनाए। कप्तान Mitchell Marsh ने 27 गेंदों पर 54 रन तथा Travis Head ने 29 गेंदों पर 56 रनों की आक्रामक पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि 104 रन बिना नुकसान के स्कोर से ऑस्ट्रेलियाई पारी अचानक लड़खड़ा गई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 181 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से Dushan Hemantha ने 3 विकेट लेकर महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। Dunith Wellalage और Dushmantha Chameera ने भी अहम विकेट चटकाए।

निसांका का नाबाद शतक
182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत संयमित रही। शुरुआती झटका लगने के बाद Pathum Nissanka ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने मात्र 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। निसांका ने Kusal Mendis (51 रन) के साथ 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके बाद Pavan Rathnayake ने तेज 28 रन बनाकर जीत सुनिश्चित कर दी। श्रीलंका ने 18 ओवर में 184/2 रन बनाकर 12 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की राह मुश्किल-
पहले जिम्बाब्वे से हार और अब श्रीलंका के हाथों शिकस्त से ऑस्ट्रेलिया का अभियान बुरी तरह लड़खड़ा गया है। जो टीम टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, वह अब शुरुआती दौर में बाहर होने के कगार पर खड़ी है। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें काफी कमजोर हो गई हैं। अब उसे अगले चरण में पहुंचने के लिए अन्य टीमों के मैच परिणामों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

Back to top button