शिक्षा

गुरु ही वह दीपक हैं, जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं- धर्मेंद्र राजपूत

Share

– डकाच्या में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह

देवास। सन राइज एकेडमी डकाच्या में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मप्र जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष एवं मप्र शासन से सम्मानित कृषक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने शिक्षकों का सम्मान कर गुरुजनों की महत्ता का एहसास कराया।

Teachers day

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य लखनसिंह बैस का शाल, श्रीफल एवं महाकालेश्वर का चित्र भेंट कर सम्मान करने से हुई। इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों जीवनसिंह पंवार, इंदर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, कुलदीप दुबे, भगवान गुनावद, अभिषेक यादव, राजेश परमार, सुनीता पवार, शालिनी दुबे, पल्लवी बवास्कर, कामिनी शर्मा, प्रतिभा जैसवाल, मीना पाटीदार, रविना बारोदिया, मनीषा जोशी, आरती टेलर, मानषी टेलर, शिवानी बैस, प्रियंका राजपूत, ज्योति गौड़, महिमा पंवार का शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

Teachers day

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, कि गुरु ही वह दीपक हैं, जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तक का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। समाज का भविष्य शिक्षकों के हाथों में है और जो राष्ट्र अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, वह सदैव प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता है।

उन्होंने कहा, कि आज के समय में बच्चों को संस्कार, अनुशासन और नैतिक शिक्षा की सबसे अधिक आवश्यकता है, और यह जिम्मेदारी हमारे गुरुजन बड़ी निष्ठा से निभा रहे हैं।

 

Back to top button