आनंद मार्ग प्रचारक संघ देवास ने मनाया कौशिकी नृत्य दिवस

देवास। आनन्द मार्ग प्रचारक संघ देवास के सेवा धर्म मिशन के भुक्ति प्रधान हेमेन्द्र निगम काकू ने बताया कि क्षिप्रा आश्रम में अन्तर्राष्ट्रीय कौशिकी दिवस मनाया गया।
संघ के सचिव आचार्य शांतवृतानंद अवधूत ने बताया, कि आनंद मार्ग प्रचारक संघ के प्रवर्तक श्री श्री आनंदमूर्ति जी द्वारा इस आध्यात्मिक नृत्य का अविष्कार 6 सितम्बर 1978 को पटना बिहार में किया गया था। यह मन की सभी परतों जिन्हें कोष कहा जाता है, को विकसित करने, उनकी जीवन शक्ति बढ़ाने और आत्मा के प्रकाश को अधिक सहजता से प्रकाशित करने का एक समग्र अभ्यास है, जो एक आध्यात्मिक नृत्य भी है।

इस नृत्य को करने में ताड़ासन, अर्धचक्रासन, हस्तोतानासन अर्धकटियासन, पादहस्तासन जैसे योग आसन के लाभ अपने आप है। यह मांसपेशियों स्नायुबंधन को लचीला, कमर के आस-पास की चर्बी को कम करता है, महिलाओं के मासिक धर्म को नियमित करना, मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ाने सहित शरीर की 22 बीमारियों को भी नियंत्रित करता है।





