खेत-खलियान

किसान नेता जगदीश नागर को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Share

देवास। भारतीय किसान संघ में रहकर किसानों की समस्याओं को लेकर समय-समय पर आवाज उठाने वाले भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ग्राम मेंढकी धाकड़ के किसान नेता जगदीश नागर को भाजपा संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्हें भाजपा किसान मोर्चा में जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है। पार्टी संगठन के प्रति समर्पण एवं निष्ठा को ध्यान रखते हुए
यह नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा, हमें उम्मीद है आप संगठन के इस दायित्व को सकुशल निभाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं भाजपा की रीति-निती से किसानों को जोड़ने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button