धर्म-अध्यात्म

दीपावली पर माता लक्ष्मी की अगवानी के लिए सजी रंगोली 

Share

 

भौंरासा। विजयादशमी के बाद से ही दीपों का पर्व दीपावली अपने पूरे उल्लास पर है। इसी कड़ी में नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर रंगोली बनाने की परंपरा जीवंत दिखाई दे रही है।

सुबह होते ही बालिकाएं अपने घरों के आंगन और द्वार पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर माता लक्ष्मी की अगवानी कर रही हैं। इस वर्ष की रंगोलियों में स्वच्छता, देशभक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कहीं बालिकाओं ने “स्वच्छ भारत” का संदेश दिया, तो कहीं कमल के फूल, दीपक और पारंपरिक आकृतियों से आंगन को सजाया गया। नगर की गलियां रंगों से महक उठीं और दीपावली की रौनक देखते ही बन रही है।

रंगोली के माध्यम से बेटियों ने यह संदेश दिया कि सौंदर्य के साथ संस्कार भी हमारी परंपरा की पहचान हैं।

Related Articles

Back to top button